लखनऊ में बोले CM योगी- पुलिस पर गोली चलाने वाला जरूर खाएगा गोली

punjabkesari.in Saturday, Sep 15, 2018 - 01:34 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं प्रदेश के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि राह चलते किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं किया जाएगा। पुलिस किसी भी व्यक्ति को एेसे गोली नहीं मार सकती, लेकिन आतंकियों को त्योहारों के मौके पर उत्पात मचाने के लिए खुला नहीं छोड़ सकते।

योगी ने कहा कि अगर कोई पुलिस पर गोली चलाएगा तो पुलिस भी अपनी रक्षा के लिए उस पर गोली चलाएगी। उन्होंने कहा कि अभी तक हमारे रहते ना तो कोई फर्जी एनकाउंटर हुआ है और ना ही भविष्य में होगा। प्रदेश के हर व्यक्ति को सुरक्षा देना हमारी पहली जिम्मेदारी है।

सीएम ने कहा कि कानपुर में गुरुवार को ही हमने हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा एक आतंकी पकड़ा। मुख्यमंत्री ने बलात्कार की घटनाओं को रोकने के लिए परिवार, विद्यालय और समाज के स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि अन्याय से पीड़ित महिलाएं हेल्पलाइन 181 या 1090 पर मदद ले सकती हैं।

विपक्षी दलों की निराशा महागठबंधन का आधार
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्षी महागठबंधन ना कोई आधार है, ना मुद्दा और ना ही नेता। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विकास को रोकने की शरारतपूर्ण चेष्टा है। हमें पूरा यकीन है कि 2019 का चुनाव भी प्रचंड बहुमत के साथ जीतेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static