Lucknow: पुलिस ने 16 लोगों की सूचना दी...CM योगी ने सदन में यादव-मुस्लिम का नाम लिया, कभी सरकार बनी तो...

punjabkesari.in Monday, Aug 05, 2024 - 01:20 PM (IST)

Lucknow: गोमती नगर में हुए बारिश कांड मामले में सपा प्रमुख ने सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि इस मामले में पुलिस ने 16 लोगों की सूची दी थी। लेकिन सीएम योगी ने सदन में केवल यादव और मुस्लिम का नाम लिया जबकि यादव लड़का उस वीडियो में नहीं था, वो यादव था इसलिए पुलिस वालों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने यह भी कहा कि जब कभी सरकार बनी तो ऐसे पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी जो बीजेपी कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे हैं। 

बता दें कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में बारिश के बाद ताज होटल के पास बने अंडरपास राहगीरों व वाहनों के साथ हुड़दंगई और महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुल‍िस ने एक्‍शन ल‍िया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुरूवार को 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इससे पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

जानिए क्या है पूरा मामला 
 31 जुलाई को ताज होटल के निकट गोमती नगर थाना क्षेत्र में बने अंडरपास के पास बारिश से जल भराव होने के दौरान आने-जाने वाले राहगीरों व वाहनों के साथ कुछ अराजक तत्वों द्वारा हुड़दंगई की गई थी। साथ ही आपत्तिजनक हरकतों का संज्ञान लेते हुए थाना गोमती नगर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए  चार अलग-अलग टीम बनाकर उन्हें लगाया गया है। इस मामले में 15-20 आरोपियों के खिलाफ धारा 191(2), 3(5), 272, 285 और 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने/ लज्जाभंग सम्बन्धी) बीएनएस 2023 के तहत केस दर्ज किया गया है। बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कोशिश की जा रही है। बता दें कि इससे पहले आरोपियों के खिलाफ दर्ज केस में महिला के साथ छेड़खानी का केस दर्ज नहीं किया गया था।

पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार 
इस मामले में अब तक 16 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। पवन यादव पुत्र फूलचन्द्र यादव नि०-बड़ी जुगौली गोमतीनगर लखनऊ उम्र 28 वर्ष, सुनील कुमार बारी पुत्र स्व० सीताराम बारी नि०-म0न0-539ख बड़ी जुगौली थाना गोमतीनगर लखनऊ, मो0 अरबाज पुत्र मो० इसरार नि० म0नं0 3/374 विनीतखण्ड थाना गोमतीनगर लखनऊ, विराज साहू पुत्र स्व० बिहारी लाल साहू नि0 म0नं0 3/301 विनीतखण्ड थाना गोमतीनगर, अर्जुन अग्रहरि पुत्र अमरजीत अग्रहरि निवासी 1/716 विनयखण्ड थाना गोमतीनगर लखनऊ उम्र 27 वर्ष, रतन गुप्ता पुत्र रमेश चन्द्र गुप्ता निवासी 2/435 विनयखण्ड गोमतीनगर उम्र 28 वर्ष, अमन गुप्ता पुत्र कमल गुप्ता निवासी प्लाट नं0 11 विज्ञान खण्ड 4 छोटा भरभारा थाना चिनहट लखनऊ उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।

इन आरोपियों की भी हो चुकी गिरफ्तारी 
मामसे में अनिल कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम रुपउपुर पोस्ट दानापुर थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी उम्र 22 वर्ष, प्रियांशु शर्मा पुत्र राजेश शर्मा निवासी ग्राम नवाबगंज थाना अजगैन उन्नाव उम्र 23 वर्ष, आशीष सिंह पुत्र ओमकार सिंह निवासी बी 87 केशव विहार कल्याणपुर थाना गुडम्बा जनपद लखनऊ, विकास भण्डारी पुत्र स्व० संजीव भण्डारी निवासी डी 79 केशव विहार कल्याणपुर थाना गुडम्बा जनपद लखनऊ उम्र 28 वर्ष, मनीष कुमार सरोज पुत्र मुन्नीलाल सरोज निवासी 1/104 संजय गांधी नगर प्रयाग नारायण रोड, थाना हजरतगंज उम्र 21 वर्ष, अभिषेक तिवारी पुत्र स्व० बिहारी लाल तिवारी निवासी 4/41 संजय गांधी नगर प्रयाग नारायण रोड, थाना हजरतगंज उम्र 26 वर्ष, कृष्णकांत गुप्ता पुत्र प्रदीप कुमार गुप्ता नि० ग्राम चन्दिया मऊ गोमतीनगर विस्तार उम्र 23 वर्ष, जय किशन पुत्र चन्द्रशेखर निवासी गीतापुरी खरगापुर थाना गोमतीनगर विस्तार उम्र 23 वर्ष, अभिषेक साहू पुत्र फूलचन्द साहू निवासी बरातघर ग्वारी गांव थाना गोमतीनगर लखनऊ उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static