अयोध्या: CM योगी ने रामानुजाचार्य की प्रतिमा का किया अनावरण, कहा- भारत में वेदों की परंपरा का साक्षात होता है दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Oct 12, 2022 - 01:56 PM (IST)

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की धरा धाम पर 120 वर्षों बाद रामानुजाचार्य जी की प्रतिमा अनावरण किया।  सीएम ने कहा कि  हम जानते हैं कि भारत दुनिया के अंदर ज्ञान की भूमि है,यहां वेदों की परंपरा साक्षात दर्शन होता है,वेदों की परंपरा और मंत्र ऋषियों ने उद्घाटित किये है। यही भारत की परम्परा रही है यहां पर सन्तो ऋषियों का सानिध्य भारत को प्राप्त हुआ।



उन्होंने कहा कि अद्वैत हो या द्वैत हो ये मंजिल पर पहुचने के अलग अलग मागों को संतो ने वो कर हमें रास्ते देखना है।  भारतीय मनीषा में ऋषियों ने हमेशा यही कहा महाजनों येन गतः सपंथा, यही भारत की विराटता है,इसीलिए कहा गया एकम सत्यम विप्रा बहुदा वदन्ति..वर्षों पहले स्वामी रामानुजाचार्य जी ने आक्रांताओं से बचने के लिए एक द्वैत मार्ग दिखाया,उससे पहले शंकराचार्य जी ने अद्वैत मार्ग हमको दिखाया।

उन्होंने कहा कि ये सभी दर्शन हमको अलग अलग कालखंड में दिखाई दिए।  सीएम ने कहा कि आज भारत अपने संतों की उन शिक्षाओं पर गर्व करता है।  हम सबने उज्जैन में महाकाल के भव्य रूप का दर्शन किया। इससे पहले हमने काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण देखा। उससे पहले बाबा केदारनाथ के पुनरुद्धार को देखा। सीएम ने कहा कि पहले हमने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के शिलान्यास को देखा, यही नया भारत है।  उन्होंने कहा कि हमको इसपर गर्व की अनुभूति होनी चाहिए कि भगवान राम मंदिर के पहले स्वामी रामानुजाचार्य जी की प्रतिमा का अनावरण हो रहा है,यह गर्व का विषय है।

सीएम ने कहा कि इस मठ द्वारा अनेक गरीब कल्याणकारी कार्य किए जा रहे है सभी कार्य धर्म के ही कार्य है। इसलिए कहा जाता है कि जात पात पूछे नहिं कोई,हरि का भजे तो हरि का होइ .. इसी मार्ग मार्ग पर चलकर सनातन धर्म के मूल्यों को मजबूत करना है। लोककल्याण के लिए सनातन धर्म ही नही सभी भक्त जब उस परंपरा से जुड़ेंगे तो हम एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने में सफल होंगे।

Content Writer

Ramkesh