हॉकी में भारत को ब्रॉन्ज मिलने पर गदगद हुए CM योगी, बोले- आज एक और इतिहास बन गया ''टीम इंडिया'', जय हिन्द!

punjabkesari.in Thursday, Aug 05, 2021 - 01:28 PM (IST)

लखनऊः देश के इतिहास को उठाकर देखें तो 5 अगस्त एक ऐतिहासिक, शानदार व गर्व देने वाली घटनाओं से भरा पड़ा है। ये खास दिन सर्जिकल स्ट्राइक, कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने व राम मंदिर निर्माण कार्य की शुरूआत या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाथों भूमि पूजन के लिए जाना जाता है। इसी क्रम में आज के दिन एक और शानदार जीत इसमें जुड़ गया। जहां टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। 41 साल बाद मिली इस ऐतिहासिक जीत पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज 05 अगस्त की ऐतिहासिक तिथि को एक इतिहास और बन गया...। 'टीम इंडिया', जय हिन्द!

सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा आज टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता है। आज की सफलता ने भारतीय हॉकी के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय को जोड़ा है। 'टीम इंडिया' की इस अविस्मरणीय उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है। हार्दिक बधाई 'टीम इंडिया'। जय हिन्द! गौरतलब है कि आज के ही दिन पांच अगस्‍त को देश के राज्य कश्मीर से धारा-370 खत्‍म किया गया, अयोध्‍या में श्री राम जन्‍मभूमि पर राममंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया व सर्जिकल स्ट्राइक कर शत्रुओं को उनकी असल जगह दिखाई गई थी।

 

Content Writer

Moulshree Tripathi