CM योगी आज रहेंगे अलीगढ़ और फिरोजाबाद के दौरे पर, कई परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

punjabkesari.in Friday, Nov 25, 2022 - 08:45 AM (IST)

लखनऊ/अलीगढ़/फिरोजाबाद(अश्वनी सिंह): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अलीगढ़ और फिरोजाबाद के दौरे पर आ रहे हैं। सीएम योगी लखनऊ से राजकीय हैलीकॉप्टर से सीधे नुमाइश मैदान स्थित आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे। यहां से कार्यक्रम में शामिल होने के बाद फिरोजाबाद के लिए रवाना होंगे। इससे पहले योगी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश की कैबिनेट बैठक सुबह 10 बजे लोकभवन में होगी। कार्यक्रम के  मुताबिक योगी सुबह 11:40 बजे लखनऊ से रवाना होंगे और दोपहर 1.05 बजे नुमाइश मैदान हेलीपैड स्थल पर उतरेंगे।


CM योगी आदित्यनाथ  कैबिनेट बैठक/अलीगढ़, फिरोजाबाद भ्रमण कार्यक्रम:-


- योगी  आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तरप्रदेश कैबिनेट बैठक, सुबह 10 बजे,लोकभवन में
- 11.40 बजे-प्रस्थान, हेलीपैड,लखनऊ से
- 1.05 बजे-आगमन,हेलीपैड, राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी मैदान,अलीगढ़
- 1.15 से 2.45 तक- विकास योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास/प्रबुद्ध जन सम्मेलन
- 2.55 बजे-प्रस्थान, हेलीपैड,राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी मैदान,अलीगढ़ से
- 3.15 बजे-आगमन,हेलीपैड,पुलिस लाइन,फिरोजाबाद
- 3.30 से 5 बजे तक- विकास परियोजनाओं का लोकार्पण,शिलान्यास/प्रबुद्ध जन सम्मेलन/स्थान-तिलक ग्राउंड,फिरोजाबाद
- 5.10 बजे-प्रस्थान, हेलीपैड, पुलिस लाइन,फिरोजाबाद से
- 5.25 बजे-आगमन,खेरिया एयरपोर्ट, आगरा (प्रस्थान)
- 6.15 बजे-आगमन,अमौसी एयरपोर्ट, लखनऊ

Content Editor

Anil Kapoor