2 दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

punjabkesari.in Sunday, Jun 10, 2018 - 09:02 AM (IST)

गोरखपर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को 2 दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे और यहां कई कार्यक्रर्मों में भाग लेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी का यहां 13.50 बजे आगमन होगा। मुख्यमंत्री 16.25 बजे गुरुगोरक्षनाथ कृषि विज्ञान केन्द्र चेक माफी पीपीगंज जाएंगे और उसके बाद वहां प्रो. रामदेव शुक्ल एवं ओम जालान से मुलाकात करेगें तथा रात्रि विश्राम गोरखनाथ मंदिर में करेंगे।

जानकारी के अनुसार योगी 11 जून को सुबह 9.30 बजे से 11 बजे तक जनता दर्शन करने के बाद 11 बजे से साढे ग्यारह बजे तक गोरखपुर क्लब में शिलान्यास और उदघाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद अपरान्ह 13.15 बजे डॉ. एल पी पान्डेय के आजाद चौक स्थित आवास पर जाएंगे और 13.40 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static