CM योगी 25 मार्च को करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, 1 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों की देंगे जानकारी

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2023 - 11:42 AM (IST)

लखनऊ (अश्वनी कुमार सिंह): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की सरकार का 2.0 का कल यानी 25 मार्च को पहला साल पूरे होने पर योगी आदित्यनाथ छह साल छह दिन के मुख्यमंत्री हो जाएंगे। यही नहीं उन्होंने सबसे ज्यादा दिन तक मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड भी बना लिया है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल 25 मार्च को पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी को लेकर 25 मार्च को सीएम योगी सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक लोकभवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

यह भी पढ़ेंः आज यूपी निकाय चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, मंजूरी मिलने पर शुरू होगी प्रक्रिया

प्रेस कांफ्रेंस में तय लक्ष्यों के सापेक्ष हुए कार्यों की जानकारी सीएम
मिली जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) प्रेस कॉन्फ्रेंस में 1 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी देंगे। दरअसल, योगी सरकार ने 100 दिन, 6 महीने और 1 साल को लेकर लक्ष्य तय किए थे और इन्हीं तय लक्ष्यों के सापेक्ष हुए कार्यों की जानकारी सीएम योगी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में देंगे। राजधानी में आयोजित होने वाली इस प्रेस कांफ्रेंस में सीएम के साथ दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी आदि मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ेंः चैत्र नवरात्रि पर मां मंगला देवी मंदिर में उमड़ता है भक्तों का जनसैलाब, 40 दिन दर्शन करने से पूर्ण होती है सभी मनोकामनाएं

लगातार मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड करेंगे अपने नाम
योगी सरकार 2.0 का पहला साल पूरा होते ही लगातार 6 साल 6 दिन तक मुख्यमंत्री के पद पर बने रहने का रिकॉर्ड योगी ने अपने नाम कर लेंगे। वैसे उन्होंने यह रिकार्ड एक मार्च को सबसे ज्यादा दिन (5 साल 346 दिन) तक मुख्यमंत्री रहने का पूरा कर लिया था। योगी के बाद कांग्रेस के मुख्यमंत्री डॉ. संपूर्णानन्द (5 वर्ष 345 दिन) इस पद पर सबसे ज्यादा समय तक रहे हैं।

Content Editor

Pooja Gill