CM योगी 28 जनवरी को करेंगे बस्ती महोत्सव का उद्घाटन, होंगे ये कार्यक्रम

punjabkesari.in Tuesday, Jan 22, 2019 - 05:35 PM (IST)

बस्तीः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 जनवरी को यहां राजकीय इन्टर कॉलेज के परिसर में आयोजित बस्ती महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। जिलाधिकारी डॉ. राजशेखर ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि 28 जनवरी से एक फरवरी तक चलने वाले बस्ती महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम भोजपुरी गायन, पारंपरिक वेश भूषा फैशन शो ,हास्य कवि सम्मेलन, लोकगायिका कल्पना पटावरी, पंडित जयकिशन महराज का कथक नृत्य, युवा महोत्सव ,बच्चों का खेल-कूद चित्रकला, रंगोली आदि कार्यक्रम होंगे।

इसके अलावा योगा अभ्यीस और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्मृति में नृत्य नाटिका गांधी एक यात्रा का प्रदर्शन होगा। लेजरविधि से बस्ती जिले के इतिहास, आजादी की लड़ाई में बस्ती की भूमिका सहित अन्य ऐतिहासिक और भगौलिक स्थतियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। डॉ. राजशेखर ने बताया है कि आयोजन में उत्तर प्रदेश सरकार और केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में स्टाल लगाकर जनमानस को उसकी जानकारी दी जाएगी।

Ruby