CM योगी ने आज पेंशन और ग्रेच्युटी पोर्टल किया लॉन्च, रिटायरमेंट के बाद अब सरकारी कर्मियों को भटकना नहीं पड़ेगा

punjabkesari.in Sunday, May 01, 2022 - 12:20 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अब रिटायरमेंट के बाद किसी भी सरकारी कर्मी को भटकना नहीं पड़ेगा। सीएम योगी ने आज लखनऊ स्थित लोकभवन सचिवालय में पेंशन पोर्टल की औपचारिक शुरुआत कर दी है।। इस पोर्टल के जरिये कर्मचारियों के रिटायरमेंट के छह माह पहले से ही उनके पेंशन आदि की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और रिटायरमेंट से तीन महीने पहले तक पेंशन और ग्रेच्युटी आदि का भुगतान हो जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निर्देश पर ऐसी व्यवस्था बनाई गई है कि रिटायरमेंट के तीन दिन के अंदर ही सभी सरकारी कर्मियों का पेंशन पेमेंट आर्डर जारी होने के साथ ही उनके अन्य भुगतान की प्रक्रिया भी समाप्त होगी।

इसके साथ ही आज उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर में होने वाले एक अन्य कार्यक्रम में कुछ श्रमिकों से संवाद भी करेंगे। इसके बाद उनकी हर प्रकार की समस्या के निराकरण का भी प्रयास होगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static