पश्चिम में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों की नब्ज टटोेलेंगे CM योगी, 8 नवंबर को आएंगे सहारनपुर

punjabkesari.in Saturday, Nov 06, 2021 - 11:53 AM (IST)

सहारनपुर: पश्चिमी उत्तर प्रदेश को भरपूर तवज्जो देने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 नवंबर से सहारनपुर मंडल के दो चर्चित कस्बों कैराना और देवबंद का दौरा करेंगे। सहारनपुर मंडल 39 से फीसदी मुस्लिम आबादी वाला मंडल है और कैराना 2017 के चुनाव से पहले बदमाशों के खौफ से हिंदुओं के पलायन के रूप में चर्चित रहा है। 2017 के विधानसभा चुनाव में अमित शाह, नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ समेत तमाम नेताओं ने कैराना से हिंदुओं के पलायन के मुद्दे को चुनावी मुद्दा भी बनाया था। कैराना पूर्व सांसद मुनव्वर हसन का गढ़ माना जाता है। वहां के मौजूदा विधायक नाईद हसन सपा से विधायक हैं और मुनव्वर हसन की पत्नी तब्बसुम हसन ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा सांसद बाबू हुकुम सिंह के निधन से खाली हुई सीट के उपचुनाव में रालोद-सपा गठबंधन से जीत दर्ज की थी।

डीआईजी डॉ. प्रीतिन्द्र सिंह ने आज बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 नवंबर को कैराना पहुंचेंगे जहां वे पीएसी बटालियन का उद्घाटन करेंगे। एडीजी मेरठ राजीव सभरवाल और एसपी सुकीर्ति माधव, जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कैराना में विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में होने वाली मुख्यमंत्री की जनसभा के स्थल और पब्लिक इंटर कालेज में बनने वाले हेलीपेड का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।       

जिलाधिकारी सहारनपुर अखिलेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 नवंबर को शाम तीन से चार बजे तक देवबंद में रहेंगे जहां वह एटीएस कमांड़ों प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के बाद योगी आठ बार सहारनपुर आ चुके हैं। उन्हीं के प्रयास से सहारनपुर के ब्लाक पुंवारका में शाकुम्बरी देवी राजकीय यूनिवर्सिटी की स्थापना हो रही है। उसका शिलान्यास करने भी मुख्यमंत्री जल्द ही सहारनपुर आएंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static