CM योगी ने 20 राज्य के मुख्यमंत्रियाें को लिखा पत्र, कहा-मजदूराें के मूलभूत जरूरतों काे सुनिश्चित करें

punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2020 - 02:53 PM (IST)

लखनऊ: कोरोना महामारी से देश में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में अन्य प्रदेश में फंसे मजदूरों के  लिए सीएम योगी ने हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किया है, अब उन्होंने दिल्ली,बिहार समेत 20 राज्य के मुख्यमंत्री को पत्र लिख है। योगी ने यूपी के लोगों की स्वास्थ्य, सुरक्षा और  मूलभूत जरूरतों को सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। 

वरिष्ठ अधिकारियों की 11 समितियां गठित
पत्र में कहा है कि प्रदेश सरकार ने कोविड-19 की महामारी से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाते हुए अनेक निर्णय लिए हैं। राज्य की सरकारी मशीनरी पूर्ण निष्ठा व प्रतिबद्धता के साथ जनता की समस्याओं के निदान के लिए काम कर रही है। वरिष्ठ अधिकारियों की 11 समितियां गठित करके सभी पहलुओं पर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेल्प लाइन व सभी जिलों में 24 घंटे कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का निवारण किया जा रहा है। प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को प्रशासन के माध्यम से रोजमर्रा की वस्तुओं की डोर स्टेप डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है।

 नोडल अधिकारियों के नाम और फोन नंबर भी  जारी
प्रदेश सरकार देश के विभिन्न राज्यों में बसे उत्तर प्रदेश मूल के व्यक्तियों की सहायता के लिए राज्यवार वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। यही अधिकारी संबंधित राज्य के ऐसे निवासियों को यूपी में रहते या लॉकडाउन के कारण वापस नहीं जा पा रहे हैं, उनकी भी सहायता कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि हम सभी मिलकर आपसी सद्भाव व सम्मलित प्रयास से इस महामारी पर अवश्य विजय प्राप्त करेंगे। उन्होंने सभी राज्यों के लिए नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों के नाम और फोन नंबर भी पत्र में दिए हैं। कहा है कि इन अधिकारियों से आपकी सरकार किसी भी समन्वय के लिए संपर्क कर सकती है।

CM योगी ने कहा है कि दिल्ली प्रदेश के लिए राज्य सरकार ने आईएएस नरेन्द्र भूषण और आईपीएस राजीव कृष्ण को तैनात किया है। इसी तरह बिहार के लिए आईएएस मनोज कुमार और आईपीएस अशोक कुमार सिंह की तैनाती की गई है।

हेल्पलाइन नंबर जारी किया-
नरेन्द्र भूषण: 8920827174 और 011-26110151-55
राजीव कृष्ण: 9454400114 और 0591-2435733
मनोज कुमार: 9899022060, 9621650062 और 9621650067

Ajay kumar