अरे अरे.. ये क्या कर रहे हो साहब..! हाथ जोड़ कर रहम की भीख मांगता रहा शख्स, CO साहब बरसाते रहे लाठियां, देखें वीडियो

punjabkesari.in Sunday, Feb 02, 2025 - 01:24 PM (IST)

Prayagraj News : यूपी की संगमनगरी से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां सीओ संजय सिंह को एक बाइक सवार युवक को बेरहमी से पीटते हुए देखा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

जानें पूरा मामला 
पूरा मामला नैनी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। अपनी ड्यूटी के दौरान सीओ संजय सिंह एक बाइक सवार युवक से भिड़ गए। वीडियो में सीओ संजय सिंह को बेहद गुस्से में देखा जा सकता है। सीओ संजय सिंह किस बेरहमी से युवक पर लाठियां बरसा रहे हैं, ये वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है। इस दौरान बाइक सवार युवक हाथ जोड़कर माफी मांगता भी नजर आ रहा है, लेकिन सीओ संजय सिंह लगातार उसपर लाठियां बरसाते रहे। 

 

एक्स यूजर ने शेयर किया वीडियो 
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @tyagivinit7 नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है। यूजर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो ने कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है। सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैल गई। लोग वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इस घटना को लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं। 

कुंभ मेले की ड्यूटी
सूत्रों के मुताबिक, यह घटना कुंभ मेले की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित ड्यूटी के दौरान हुई। एटा जिले में तैनात सीओ संजय सिंह महाकुंभ मेला क्षेत्र में ड्यूटी के लिए भेजे गए थे। हालांकि, युवक की गलती क्या थी इस बात से अब तक पर्दा नहीं उठ पाया है, लेकिन सीओ का हिंसक व्यवहार सवालों के घेरे में है। लोग सीओ संजय सिंह की निंदा कर रहे है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static