गठबंधन सहयोगी रालोद की स्थिति कमजोर, 3 सीटों में से एक पर आगे
punjabkesari.in Thursday, May 23, 2019 - 02:22 PM (IST)
लखनऊः यूपी में तीन सीटों पर चुनाव लड़ने वाली गठबंधन सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) को लोकसभा चुनाव में कड़े संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है। मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ रहे रालोद के अजित सिंह भाजपा के संजीव बालियान से आगे चल रहे हैं। वहीं अजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी बागपत सीट से भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह से काफी वोटों के अंतर से पीछे हैं। मथुरा सीट से रालोद के कुंवर नरेंद्र सिंह भाजपा की हेमामालिनी से वोटों से पीछे चल रहे हैं।