शर्मनाक: कांवड़ यात्रा से वापस आते हुए किशोर से ढाबा मालिक ने किया कुकर्म

punjabkesari.in Sunday, Aug 12, 2018 - 10:51 AM (IST)

मुजफ्फरनगर: जिले के एक गांव में एक ढाबा मालिक ने एक 14 वर्षीय किशोर के साथ कथित तौर पर कुकर्म किया। पुलिस अधिकारी रिजवान अहमद ने बताया कि उक्त किशोर अपने दोस्तों के साथ कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार गया था। रास्ते में पैसे की कमी के कारण उन्होंने एक ढाबे में काम किया। कुकर्म की यह घटना शनिवार की है, जिसके बाद पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई। ढाबा मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने पीड़ित लड़के को इस मामले को किसी से बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी। मैडीकल रिपोर्ट के मुताबिक, किशोर के साथ कुकर्म की पुष्टि हुई है। उक्त ढाबा मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Anil Kapoor