कांग्रेस की कई जिलों में शुरू हुई साझी रसोई भर रही भूखों का पेट

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2020 - 11:23 AM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने लखनऊ स्थित मुख्यालय से साझी रसोई घर की शुरुआत कर इसे अन्य जिलों में भी फैला दिया है और अब वाराणसी, फतेहपुर, लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा और बुलंदशहर में साझी रसोई भूखों का पेट भर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता आम लोगों की सेवा कर रहे हैं। जगह जगह प्रशासन की मदद से लोगों तक राशन पहुंचाया जा रहा है। कल प्रदेश मुख्यालय पर साझी रसोईघर की शुरुआत हुई और अब प्रदेश के कई जिलों वाराणसी, फतेहपुर, लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा और हापुड़, बुलंदशहर में साझी रसोई की शुरुआत हुई है।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा दिन रात अपनी पूरी शक्ति लगाकर मेहनत की जा रही हैं। जगह जगह राशन पहुंचाया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों के घरों तक जाकर खाना वितरित कर रहे हैं। जितना संभव हो सकेगा हमारी कोशिश है कि कोई भूखा पेट न रहे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static