मंदिर में नवरात्र के पहले दिन बुलंदशहर के दो समुदायों के बीच झड़प, दर्जनों लोग घायल

punjabkesari.in Saturday, Oct 01, 2016 - 11:34 AM (IST)

बुलंदशहर: बुलंदशहर के देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव देवली में आज सुबह गांव के दो समुदायो में संघर्ष हो गया। दरअसल, मंदिर में गंदा पानी डालने को लेकर सुबह दो संप्रदाय के लोग बड़ी संख्या में आमने-सामने आ गए। इस दौरान पथराव में एक दर्जन लोग घायल हैं। घटनास्थल पर जिलाधिकारी पहुंचे और मंदिर में पूजा करने के बाद माहौल को शांत करने का प्रयास किया। फिलहाल तनाव बरकरार है।

सुबह मंदिर पुजारी पक्ष मंदिर के बाहर नवरात्र के पहले दिन साफ सफाई कर रहा था। आरोप है की कि इसके बाद भी दूसरे समुदाय के पड़ोस में ही रहने वाले लोगो ने नाली में गंदगी फैलानी शुरू कर दी। इसी को लेकर पहले वाद-विवाद हुआ, जिसने बाद में पथराव का रूप ले लिया। भारी पथराव में पुजारी पक्ष के लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी ने माहौल को शांत करवाने का प्रयास किया लेकिन अब भी तनाव बरकरार है।