मिर्जापुर: विहिप के जुलूस में पथराव के बाद तनाव, पुलिस बल तैनात

punjabkesari.in Wednesday, Nov 21, 2018 - 09:44 AM (IST)

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जुलूस के दौरान दो सम्प्रदायों के बीच जमकर पथराव हुआ। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

दरअसल, मंगलवार को विहिप के कार्यकर्ता जुलूस निकाल रहे थे। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने पत्थर फेंक दिया। देखते ही देखते दोनों सम्प्रदाय के बीच पथराव शुरु हो गया। इस बीच विहिप ने शहर में बुधवार को बारावफात का जुलूस न निकलने देने की घोषणा कर दी। घटना के बाद प्रशासन ने शहर में धारा 144 लागू कर दी है। जिलाधिकारी ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। एसपी ने इस मामले में इंस्पेक्टर संतोष सिंह समेत दो कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही 19 लोगों पर नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विहिप के अध्यक्ष रामचंद्र शुक्ल ने कहा कि किसी भी स्थिति में बारावफात पर जुलूस नहीं निकलने दिया जाएगा। वहीं बीजेपी जिलाध्यक्ष बालेन्दु त्रिपाठी ने दोषी लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है। 

Deepika Rajput