यूपी पुलिस भर्ती  2018 में चयनित 12500 सिपाहियों का प्रशिक्षण पूरा, ड्यूटी ज्वाइन कर संभालेंगे कार्यभार

punjabkesari.in Friday, May 28, 2021 - 12:30 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सिपाही भर्ती 2018 में चयनित 12500 सिपाहियों का प्रशिक्षण हुआ पूरा है गया है। अब ऐ सिपाही अपने प्रशिक्षण केन्द्र से उत्तर प्रदेश पुलिस के विभिन्न थानों में ड्यूटी ज्वाइन कर सेवा देने का कार्यकरेंगे। बता दें कि  2018 में यूपी पुलिस में अलग-अलग पदों के लिए भर्ती निकली थी। इसी प्रक्रिया में 12500 लोगों का चयन किया गया और उन्हें प्रशिक्षण के लिए भेज दिया गया। शुक्रवार को यह सभी परेड करेंगे, इसके बाद इन्हें अपना कार्यभार सौंप दिया जाएगा।

गौरतलब है कि सिपाही भर्ती के लिए 49568  पदों में से 18000 पदों पर पीएसी के जवान शामिल किए गए। इसका परिणाम भी 2020 में घोषित किया गया था। प्रशिक्षण प्रक्रिया को दो अलग-अलग चरणों में किया जाता है। इस बार महामारी के चलते 3 चरणों में सभी की ट्रेनिंग करवाई गई। पहले चरण में 14000 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि दूसरे चरण में 12500 अभ्यर्थियों ने प्रशिक्षण लिया। अब अगले बैच का प्रशिक्षण भी जल्द ही शुरू होने की संभावना है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static