यूपी स्थापना दिवस पर बोले CM योगी- आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश'' की संकल्पना हो रही साकार

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2023 - 05:13 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य के स्थापना दिवस के मौके पर सीएम योगी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के साथ अवध शिल्प ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा ल‍िया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि  कुशल मार्गदर्शन और आपके अनवरत मिल रहे सहयोग से 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश' की संकल्पना साकार हो रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस मनाने की शुरुआत 2017 में प्रदेश में डबल इंजन सरकार बनने के बाद से हुई। सीएम कहा कि समारोह से UP की सही तस्वीर उभरकर सामने आ रही है। पिछले पांच सालों में UP की पहचान बदली है।  उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि 2017 से पहले UP दंगों का प्रदेश के रूप में जाना जाता था। लेकिन अब  UP की पहचान एक्सपोर्ट प्रदेश के रूप में हो रही है।

वहीं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्‍यमंत्री योगी ने कर्पूरी ठाकुर को याद करते हुए ट्वीट किया, ‘‘महान स्वाधीनता सेनानी, सामाजिक न्याय के पुरोधा, शोषितों और वंचितों के मुखर स्वर, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री 'जननायक' कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

 उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का सामाजिक समरसता के लिए समर्पित जीवन सभी के लिए प्रेरणास्पद है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ‘‘आजीवन शोषितों, पीड़ितों एवं वंचितों के हक के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती पर शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।''

केशव प्रसाद ने भी कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘गरीबों एवं वंचितों की सशक्त आवाज, सामाजिक समरसता के प्रतीक एवं कुशल राजनीतिज्ञ, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन।'' ब्रजेश पाठक ने भी ट्वीट कर कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी समेत कई नेताओं ने कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static