CM योगी के जन्मदिन पर राजनाथ सिंह ने दी बधाई, कहा- ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखे और दीर्घायु करे

punjabkesari.in Sunday, Jun 05, 2022 - 09:28 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के 50वे जन्मदिन पर  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में पूरी शक्ति और युक्ति से जुटे मुख्यमंत्री जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएँ। प्रदेश की जनता के कल्याण और विकास के लिए वे समर्पित भाव से निरंतर परिश्रम कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखे और दीर्घायु करे।

 

वहीं बसपा प्रमुख मायावती ने भी सीएम योगी को उनके जन्मदिन पर ट्वीट किर लिया उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं उनके दीर्घायु होने की भी कुदरत से कामना।

 

बता दें कि सीएम योगी आज का आज 50 वर्ष के हो गए हैं। सीएम योगी का उत्तराखंड के पंचुर, पौड़ी गढ़वाल में पांच जून 1972 को जन्मे अजय सिंह बिष्ट ने बीएससी तक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद गोरखपुर की गोरक्षपीठ पहुंचे तो फिर वापसी के बारे में सोचा तक नहीं। गोरखपुर को अपनी कर्मभूमि बनाने वाले योगी आदित्यनाथ ने नाथ संप्रदाय को भी काफी आगे बढ़ाया। गोरखपुर से 1998 से 2017 तक लोकसभा के सदस्य रहे योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमन्त्री पद की शपथ ली।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static