लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सक्रिय, प्रियंका-सिंधिया के सहयोग के लिए नियुक्त किए 3-3 सचिव

punjabkesari.in Wednesday, Feb 20, 2019 - 03:02 PM (IST)

लखनऊः लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सक्रिय हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दोनों प्रभारी महासचिवों प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया के सहयोग के लिए 3-3 सचिव नियुक्त किए हैं।

जानकारी के मुताबिक, प्रियंका के सहयोग के लिए जुबैर खान, कुमार आशीष और बाजीराव खाडे को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सिंधिया के सहयोग के लिए राणा गोस्वामी, धीरज गुर्जर और रोहित चौधरी को सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के लिए पहले से सचिव की भूमिका निभा रहे नसीब सिंह और प्रकाश जोशी को जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि गत 23 जनवरी को प्रियंका कांग्रेस महासचिव-प्रभारी (पूर्वी उत्तर प्रदेश) और ज्योतिरादित्य सिंधिया को महासचिव-प्रभारी (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) नियुक्त किया गया था। प्रियंका को 41 और सिंधिया को 39 लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

Deepika Rajput