कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टर जारी कर किया शाह का विरोध, लिखा- योगी-मोदी वापस जाओ

punjabkesari.in Friday, Feb 08, 2019 - 02:46 PM (IST)

महराजगंजः लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए सिलसिलेवार अलग-अलग जिलों में तूफानी दौरे कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज वह उत्तर प्रदेश के महारजगंज पहुंचे हैं, लेकिन यहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में योगी-मोदी वापस जाओ लिखा है। वहीं  प्रियंका गांधी को दुर्गा का अवतार बताते हुए महाराजगंज का सांसद बताया हैं। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि महराजगंज जिले में बंद पड़ी गड़ौरा व फरेंदा चीनी मिल को चालू करने व युवाओ को रोजगार ना देने और आवारा पशुओं से निजात पाने के विरोध में आज प्रदर्शन किया गया है।

Ruby