पत्नी पूनम सिन्हा के लिए प्रचार करने पर शत्रुघन सिन्हा से नाराज कांग्रेस, बोली- निभाएं पार्टी धर्म

punjabkesari.in Thursday, Apr 18, 2019 - 05:44 PM (IST)

बागपतः महज चंद दिन पहले बीजेपी का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघन सिन्हा के नई पार्टी से भी मन-मुटाव शुरु हो गए हैं। दरअसल, शत्रुघन की पत्नी पूनम सिन्हा के खिलाफ लखनऊ लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर उतरे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि शत्रु पार्टी धर्म निभाएं।

वहीं सपा में शामिल हुईं पूनम सिन्हा ने गुरुवार को नामांकन पर्चा भरा। इस दौरान शत्रुघन उनके साथ मौजूद थे। इस पर कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद कृष्णम भड़क गए और कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी के प्रचार के लिए आए हैं, मेरा उनसे कहना है कि वो पार्टी धर्म निभाएं और मेरे लिए चुनाव प्रचार करें।

बता दें कि पूनम सिन्हा लखनऊ से बीजेपी प्रत्याशी राजनाथ और कांग्रेस के आचार्य प्रमोद कृष्णम के खिलाफ सपा की तरफ से मैदान में उतरी हैं। कांग्रेस ने शत्रुघन सिन्हा को बिहार की पटना साहिब सीट से उम्मीदवार बनाया है।

Tamanna Bhardwaj