मिशन 2022 में जुटी कांग्रेस, यूपी में 2 उपाध्यक्ष समेत 32 नए पदाधिकारियों काे किया नियुक्ति

punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2020 - 08:21 PM (IST)

नयी दिल्लीः कांग्रेस ने अपनी उत्तर प्रदेश इकाई के लिए सोमवार को दो उपाध्यक्षों और छह महासचिवों समेत कुल 32 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दो उपाध्यक्षों, छह महासचिवों, 22 सचिवों और दो संगठन सचिवों की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की।

सुहेल अख्तर अंसारी और योगेश दीक्षित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दो नए उपाध्यक्ष होंगे। इसके अलावा विवेकानंद पाठक, मकसूद खान, अंकित परिहार, विदित चौधरी, ब्रह्मस्वरूप सागर और प्रकाश प्रधान लोधी को प्रदेश महासचिव तथा संजीव शर्मा और अनिल कुमार यादव को संगठन सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए 22 नए सचिव भी नियुक्त किए गए हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static