कांग्रेस का योगी सरकार पर हमला, कहा- घोटाला एक जगह नहीं, पुरे यूपी में है

punjabkesari.in Thursday, Nov 21, 2019 - 07:13 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राजीव त्यागी ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि घोटाला एक जगह नहीं है पुरे उत्तर प्रदेश में है। जिसके जिम्मेदार मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और मंत्री हैं। बिजली कर्मचरियों की आवाज सरकार को सुनना चाहिए। जब केंद्र सरकार की आरबीआई से करोड़ों ले सकता है तो कर्मचारियों को क्यों नहीं दे सकता हैं। सरकार निवेश के नाम पर बहुत कुछ बेचना चाहती है।

राजीव त्यागी का कहना है कि पीएम ने कहा था देश नहीं बिकने दूंगा। तो अब कौन सी मजबूरी आ गई  है जिनकी वजह से वह जिन कंपनियों के नाम के आगे भारत लगा है उन सब को क्यों बेचना चाहती है। जैसे कि भारतीय रेल, भारतीय जीवन बीमा निगम, एयर इंडिया, भारतीय पेट्रोलियम।

उन्होंने जावकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस राम लीला मैदान में 14 दिसंबर को प्रदर्शन करेंगी और उन्होंने कहा कि जो सरकार किसान की आवाज़ नहीं सुन रही हैं ऐसी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है, इसलिए सभी लोग पहुँचे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static