कांग्रेसियों ने अदिति सिंह के आवास का किया घेराव, की इस्तीफे की मांग

punjabkesari.in Saturday, Oct 05, 2019 - 05:43 PM (IST)

रायबरेलीः रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह का अब उनकी ही पार्टी में विरोध शुरू हो गया है। सैकड़ों कांग्रेसियों ने हाथों में तख्ती लेकर अदिति का विरोध कर इस्तीफे की मांग करते हुए हंगामा किया। दरअसल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के मना करने के बाद भी विधानसभा के विशेष सत्र में रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायिका अदिति सिंह ने भाग लिया था जिसके बाद राजनीति शुरू हो गई है।

शनिवार को कांग्रेस के तिलक भवन कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों ने अदिति का जमकर विरोध किया और उनके इस्तीफे की मांग की। जब अदिति सिंह तिलक भवन के सामने अपनी कोठी में थी। तब अदिति का कांग्रेसियों ने विरोध नही किया जैसे ही विधायिका अदिति सिंह अपनी कोठी से लखनऊ के लिए रवाना हुई उसके बाद पहले चंद कांग्रेसी इकठ्ठे हुए।

सूत्रों की मानें तो कुछ कांग्रेसियों को भीड़ बढ़ाने के लिए लखनऊ व फतेहपुर से बुलाया गया। जब भीड़ इकठ्ठा हुई और विधायिका अदिति सिंह अपनी कोठी से लखनऊ के लिए रवाना हुई। जिसके बाद कांग्रेसियों का विरोध शुरू हुआ।

Tamanna Bhardwaj