अमेठी: प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी से गुस्साए कांग्रेसियों ने दर्ज करवाया केस

punjabkesari.in Wednesday, Feb 06, 2019 - 12:36 PM (IST)

अमेठीः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में प्रियंका गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में केस दर्ज किया गया है।

योगी संजय नाथ के नाम से बनी फेसबुक प्रोफाइल के माध्यम से प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक पोस्ट की गई। इस बात का पता जैसे ही कांग्रेसियों को लगा तो वह भड़क उठें। जिले की तिलोई तहसील की कांग्रेस नेत्री व पीसीसी मेंबर सुनीता सिंह सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मोहनगंज थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया।

संगठन सचिव इकबाल अहमद ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए प्रियंका गांधी के खिलाफ अभद्र बातें लिखी जा रही हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Deepika Rajput