स्वतंत्र देव का आरोप- कांग्रेस ने आजादी के बाद देश का सबसे ज्यादा नुकसान किया

punjabkesari.in Tuesday, Jan 31, 2023 - 02:42 AM (IST)

बरेली: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जलशक्ति मंत्री (Water Power Minister) स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस (Congress) ने आजादी के बाद से देश का सबसे अधिक नुकसान किया। एक वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजनीतिक दलों को क्षेत्रवाद,वंशवाद,जातिवाद और व्यक्तिवाद से ऊपर उठ कर राष्ट्रवाद के लिए काम करना चाहिए। कुछ विपक्षी दल वंशवाद की पार्टी बनाकर देश को लूटने का काम कर रहे हैं, इसलिए जनता उन्हें नकारती जा रही है।      

स्वतंत्र देव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने आजादी के बाद सबसे ज्यादा देश का नुकसान किया। इतना नुकसान किसी ने नहीं किया। वंशवाद की परंपरा कांग्रेस ने डाली। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी ने एक परिवार एक वंश की परंपरा को आगे बढ़ाया और यही कारण है कि कांग्रेस आज रसातल पर चली गयी है।       

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिशा दी है, इसी वजह से आज देश में बहुत परिवर्तन आया है। लोगो की सोच बदली है। दुनिया की भी धारणा भारत को लेकर बदली है। जापान समेत कई अन्य देश भारत में निवेश को आतुर हैं।

Content Writer

Mamta Yadav