इलाहाबाद की सड़कों पर कांग्रेस का विवादित पोस्टर

punjabkesari.in Sunday, Feb 12, 2017 - 02:38 PM (IST)

इलाहाबाद: कांग्रेस समाजवादी पार्टी के गठबंधन पर कांग्रेसियों ने विवादित पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तथा प्रधानमंत्री मोदी पर तीखे प्रहार किए गए हैं। पोस्टर लगाने वाले कांग्रेसियों ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को जाबाज के तौर पर दर्शाया गया है। मोदी तथा अमित शाह को लफ्फ़़ाज(फेंकू) कहा गया।
                 

यूपी के दो जाबाज, गुजरात के दो लफ्फ़़ाज फैसला आपका
पोस्टर में लिखा है कि यूपी के दो जाबाज या गुजरात के दो लफ्फ़़ाज फैसला आपका। कांग्रेसियों ने कई जगह पोस्टर इस गठबंधन के यूपी में सरकार बनाए जाने बात कही है। इलाहाबाद में चुनाव 23 फरवरी को होना है। ऐसे में इस तरह के पोस्टर आम जनता का ध्यान अपनी और खींच रहा है। वहीं विपक्ष इसे चुनावी रंग देकर लोगों को अपने पक्ष में करने की अपील करेगा। 

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें