UP: आक्रामक मूड में कांग्रेस, मीडिया विभाग समेत भंग की 4 इकाइयां

punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 09:37 AM (IST)

लखनऊः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में पूरे जोश से जुटी हुई है। अपने संगठन को मजबूत करने को लेकर कांग्रेस काफी गंभीर नजर आ रही है। इसी कड़ी में पार्टी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने बुधवार को मीडिया विभाग समेत संगठन की 4 इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया। 

कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ. आरपी त्रिपाठी की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि प्रदेश पार्टी संगठन को सुसंगठित करने के उद्देश्य से पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत संगठन विभाग, वित्त विभाग और प्रशासनिक विभाग के संबद्ध प्रदेश पदाधिकारियां को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के अग्रिम आदेश तक के लिए भंग किया जाता है। इसके साथ ही पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत यूपी कांग्रेस के मीडिया विभाग को भी भंग किया जाता है। जल्द ही इन विभागों का पुनर्गठन होगा।

 

Deepika Rajput