प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में कांग्रेस ने बांटी ''सावरकर'' पर विवादित पुस्तक

punjabkesari.in Friday, Feb 07, 2020 - 05:13 PM (IST)

प्रयागराजः देश में मुख्य समस्याओं से हटकर हमेशा विवादित मुद्दों पर चर्चा होती रहती है। इन मुद्दों की आग पर केवल स्वार्थ की रोटी सेंकी जाती है। ‘वीर सावरकर’ पर विवाद भी कुछ ऐसा ही मुद्दा है। ऐसे में संगम नगरी प्रयागराज में चल रहे में चल रहे माघ मेले के दौरान वीर सावरकर को लेकर विवादित पुस्तक बांटे जाने का मामला सामने आया है। कांग्रेस सेवादल के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 'वीर सावरकर कितने वीर' शीर्षक की पुस्तक बांटी गई है।

10 रुपये है पुस्तक की कीमत
16 पन्ने की विवादित पुस्तक जगत पब्लिकेशन अकबर रोड नई दिल्ली से प्रकाशित है। 10 रुपये की कीमत वाली पुस्तक में कहा गया है कि विनायक दामोदर सावरकर साम्प्रदायिक मानसिकता वाले व्यक्ति थे। इसमें सावरकर के नाथू राम गोडसे से संबंधों का दावा किया गया है। यही नहीं महात्मा गांधी की हत्या में भी साजिश का पुस्तक में आरोप लगाया गया है। साथ ही सावरकर द्वारा अंग्रेजों से माफी मांगने का भी आरोप लगाया गया है। वीर सावरकर के अलावा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी को लेकर भी पुस्तक बांटी गई है।

बता दें माघ मेले में कांग्रेस सेवा दल का 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित हो रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि इस पुस्तक पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है। देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। ये विचार धारा की लड़ाई है। दो पक्ष हैं इसमें सही क्या है लोग तय करेंगे। मामले में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय ने कहा कि ये किताब तथ्यों के आधार पर छापी गई है। भाजपा वाले सावरकर को वीर मानते होंगे, हम इन्हें वीर नहीं मानते।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static