योगी सरकार के दावों की खुली पोल, भूखे मर रहे बाढ़ पीड़ितों को कांग्रेस ने बांटी राहत सामग्री

punjabkesari.in Thursday, Sep 09, 2021 - 02:02 PM (IST)

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले ही बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लाख दावे करे परंतु जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। दरअसल, नदी के किनारे बसे गांव बहरामपुर, खरवनिया, चकरा दोयम, महेवा एहतमाली, सिंहोरवा आदि  क्षेत्रों में बाढ़ का कहर जारी है। गांव के लोग अपने जानवरों व स्वजनों के साथ हावर्ड बंधे के करीब हाईवे के किनारे पटरी पर गुजर बसर करने को मजबूर हैं। पीड़ित लोगों ने बताया कि बाढ़ की वजह से हमारा घर जलमग्न हो चुका है इसलिए हम लोग यहां रह रहे हैं लेकिन शासन व प्रशासन की तरफ से कोई भी नुमाइंदा हमारी सुध लेने के लिए नहीं आया है। बुधवार को किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुयस मणि त्रिपाठी और उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर पीड़ित लोगों का हाल जाना। उन्होंने उनके साथ संवेदना और सहानुभूति प्रकट करते हुए 1500 पैकेट खाद्य सामग्री वह पानी का पैकेट बांटा।
PunjabKesari
बाढ़ पीड़ितों की कोई नहीं ले रहा सुध
उन्होंने बताया कि बाढ़ क्षेत्रों का दौरा करते हुए जब वे ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे तो महिलाओं ने बताया कि हम लोग अमरूद मंडी में रहते हैं लेकिन हमारा घर पूरी तरह से डूब चुका है। अभी तक सरकार की तरफ से हमें कोई भी सहायता नहीं मिली है। हम लोग भूखे मर रहे थे लेकिन शासन और प्रशासन की तरफ से किसी भी जिम्मेदार ने हमारी सुध नहीं ली। जिसके बाद हम अपने जानवरों के साथ यहां टेंट डालकर रह रहे हैं। कांग्रेस की तरफ से मिली राहत सामग्री को पाकर उनके चेहरे खिल उठे थे और कहा कि कोई पहली बार हमारे दरवाजे पर आकर हमें राहत सामग्री दी गई है। बाढ़ राहत सामग्री वितरण में कोंग्रेस नेता दिलीप पांडेय, कलांजय राम त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष डॉ अनिल तिवारी ,अशलम परवेज ,डॉ अविनाश पति त्रिपाठी, सजंय चौदरी, मनीष मिश्र ,कमलेश प्रसाद  अरसद परवेज ,अछ्यबर चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
PunjabKesari
कांग्रेस ने प्रशासन के झूठे दावे की खोली पोल  

किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह बताया पानी से मेरुण्ड क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने का भले ही जिला प्रशासन लाख दावे कर ले लेकिन उसके तमाम दावे खोखले एवं झूठे साबित हो रहे है।   पीड़ितों को खाने, पीने के पानी की समस्या तो हो ही रही है। साथ ही अगर कोई बीमार पड़ जाए तो इलाज मिल पाना भी मुश्किल हो रहा है। बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि आज तक सरकार की तरफ से कोई सहायता नहीं मिली है। न ही कोई भी पदाधिकारी हम लोगों का हालचाल लेने आया। वोट मांगने के समय नेता पहुंच जाते हैं लेकिन बाढ़ की इस विभीषिका में कोई जनप्रतिनिधि तक झांकने नहीं आया।
PunjabKesari
खत्म हो चुका है राशन, सरकार से मदद की अपील
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह ने बताया कि बहरामपुर, नैसड, हरदिया, छपिया पिछौरा, पड़रिया, हावर्ड बंधा, लाहसडी आदि बाढ़ से मैरुण्ड क्षेत्रों का दौरा किया। जहां भाजपा के जिम्मेदारों ने इनकी सुधि नहीं ली। जबकि बाढ़ पीड़ितों का सबकुछ बाढ़ में तबाह हो गया। लोगों के लिए दो वक्त के रोटी के लाले पड़े हैं। लोग स्वजन की सुरक्षा करने में लगे है। बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने, उनके दवा व खाने पीने की व्यवस्था नाकाफी है। इसलिए मैं सरकार और प्रशासन से अपील करता हूं कि इन बाढ़ पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत दी जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static