प्रियंका गांधी ने लुईस खुर्शीद पर जताया विश्वास, फर्रुखाबाद सदर सीट से फिर बनाया प्रत्याशी

punjabkesari.in Wednesday, Jan 26, 2022 - 03:28 PM (IST)

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव के पहले चरण का मदतान 10 फरवरी होना सुनिश्चित है। ऐसे में पार्टी के नेता भी दलबल कर सत्ता में बने रहने के सपने देख रहे हैं और तेजी से पार्टी बदल रहे है। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने फर्रुखाबाद में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय कटियार ने कांग्रेस पार्टी छोड़ कर हाथी पर सवार हो गए हैं। वहीं बसपा ने फर्रुखाबाद सदर सीट उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस के कद्दावार नेता व पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुइस खुर्शीद को कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा है।

बता दें कि 2022 विधान सभा चुनाव में एक बार फिर प्रियंका गांधी ने लुईस खुर्शीद विश्वास जताते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया है। लुईस खुर्शीद कांग्रेस के टिकट पर कायमगंज विधानसभा सीट से वर्ष 2002 में 34,908 वोट पाकर विधायक चुनी गईं थी। 2007 में वे यहां से चुनाव हार गईं। इस चुनाव में बसपा के कुलदीप गंगवार विधायक बने। परिसीमन में बदली परस से वर्ष 2012 में कायमगंज सीट सुरक्षित हो गयी। फिलहाल अब देखना होगा कि विजय कटियार कांग्रेस को छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल होने से बसपा को कितना फायदा पहुंचा पाते है। 

Content Writer

Ramkesh