यूपीः किसान आंदोलन को धार देने में जुटी कांग्रेस, 25 फरवरी को निकालेगी पदयात्रा

punjabkesari.in Sunday, Feb 14, 2021 - 05:48 PM (IST)

बस्ती:  केंद्र सरकार के कृषि बिल के विरोध में किसान बॉर्डरों पर डटे हुए हैं। राजनीतिक जगत के साथ-साथ तमाम हस्तियां इनके समर्थन में उतर रही हैं। इसी बीच विपक्षी दल इसे लेकर केंद्र के साथ ही राज्य सरकार को भी घेरता दिख रहा है।  कांग्रेस पार्टी आंदोलन को धार देने में जुट गई है।  उत्तर प्रदेश में बस्ती जिला मुख्यालय पर कृषि कानूनों के विरोध में काग्रेंस 25 फरवरी को जय जवान,जय किसान अभियान के तहत तीन किमी की पदयात्रा निकालेगी।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस 25 फरवरी को जय जवान,जय किसान अभियान के तहत तीन किमी की शांतिपूर्ण पदयात्रा निकालेगी जिसकी तैयारी तेजी से चल रही है। 22 फरवरी तक जिले के सभी विकास खण्ड मुख्यालयों पर चौपालों का आयोजन करके आम जनमानस को जोड़ा जायेगा। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा तेजी से तैयारी किया जा रहा है।

Content Writer

Moulshree Tripathi