लखनऊ पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, कार्यकर्ताओं के साथ करेंगी बैठक

punjabkesari.in Sunday, Mar 17, 2019 - 11:10 AM (IST)

लखनऊ: पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार (17 मार्च) को लखनऊ दौरे पर पहुंच चुकी हैं। महासचिव बनने के बाद लखनऊ का यह उनका दूसरा दौरा होगा।  उन्होंने बताया कि अपने दौरे में वाड्रा लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के प्रचार की रणनीति बनायेंगी। वहीं, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने बताया कि अपने दौरे में प्रियंका पार्टी की प्रचार और चुनाव समितियों के सदस्यों के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद वह अलग-अलग संसदीय क्षेत्र के संयोजकों से भी बात करेंगी।

सूत्रों ने बताया कि वाड्रा पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रचार की रूपरेखा तय करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट वाराणसी समेत अन्य महत्वपूर्ण सीटों के लिए पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी देंगी। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस महासचिव बनाए जाने के बाद प्रियंका 11 फरवरी को 3 दिन के दौरे पर लखनऊ आईं थीं और यहां उन्होंने अपने भाई और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ रोड-शो किया था।

Anil Kapoor