हिमाचल में कांग्रेस ने लहराया परचम,  कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न, बांटी मिठाई

punjabkesari.in Thursday, Dec 08, 2022 - 08:48 PM (IST)

लखनऊः हिमाचल प्रदेश चुनाव जीतने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय ( नेहरू भवन ) पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया, और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की और हिमाचल प्रदेश की जनता के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत लोकतंत्र की जीत है। हिमाचल की जनता ने कांग्रेस को जनादेश देकर भारत की एकजुटता का संदेश दिया है और राहुल गांधी के नेतृत्व में हो रही भारत जोड़ो यात्रा के संदेश पर भी मोहर लगाई है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि हम हिमाचल की जनता को धन्यवाद देते हैं उन्होंने 2024 के बदलाव की नींव रख दी है अब भाजपा का तानशाही झूठा चेहरा जनता भली भांति समझ चुकी है पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की जीत कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के संघर्ष की जीत है और हमारे कार्यकर्ताओं ने दिन रात मेहनत की भाजपा के झूठ को बेनकाब किया अब यह कारवां रुकने वाला नहीं है राहुल गांधी जी की पदयात्रा देश में बदलाव की आधारशिला बन चुकी है और 2024 में यह यात्रा विजय के रूप में परिवर्तित होगी, जिसकी शुरुआत हिमाचल प्रदेश से हो चुकी है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे,राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह, प्रदेश महासचिव प्रशासन दिनेश सिंह, संगठन सचिव अनिल यादव ,कोषाध्यक्ष शिव पांडे, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, मीडिया संयोजक प्रवक्ता अंशू अवस्थी, प्रवक्ता सचिन रावत, वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मदान सहित सैंकड़ों कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपास्थित रहे ।

Content Writer

Ajay kumar