कांग्रेस यूपी की जितनी सीटों पर लड़ने का मन बना रही सुनकर उड़ जाएंगे अखिलेश के होश

punjabkesari.in Saturday, Jan 20, 2024 - 10:22 AM (IST)

लखनऊ: इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर भले ही अभी तक कोई फैसला न हुआ हो, पर यूपी कांग्रेस प्रदेश की कुल 80 सीटों में से 29 सीटों पर चुनाव लड़ने की कवायद में जुट गई है। इसमें वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में जीती सीटों के अलावा अन्य सीटों पर मंथन चल रहा है। खबरों के मुताबिक कांग्रेस जितनी सीटों पर लड़ने का मन बना रही है सुनकर सपा खेमे में खलबड़ी मचना तय माना जा रहा है।



किन सीटों पर प्रत्याशी उतार सकती है कांग्रेस
2009 के चुनाव में कांग्रेस ने जिन सीटों पर जीत दर्ज की थी, उनमें अकबरपुर, अमेठी, रायबरेली, बहराइच, बाराबंकी, बरेली, धौरहरा, डुमरियागंज, फैजाबाद, फर्रुखाबाद, गोंडा, झांसी, कानपुर, खीरी, कुशीनगर, महाराजगंज, मुरादाबाद, प्रतापगढ़, श्रावस्ती, सुल्तानपुर और उन्नाव प्रमुख थीं। बाद में उप चुनाव में कांग्रेस ने फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर जीत हासिल की थी। इस बार प्रदेश कांग्रेस इन 22 सीटों के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर के अलावा आगरा, बनारस, लखनऊ आदि सीटों पर चुनाव लड़ने पर जोर दे रही है।



रालोद लोकसभा की सात सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन में समाजवादी पार्टी (सपा) व राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के लिए भले ही सीटें न फाइनल हुईं हों, मगर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दरियादिली दिखाते हुए सपा के खाते में आने बाली सीटों में सात रालोद को देने यादव और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की बैठक में लिया गया। शुक्रवार को दोनों नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी साझा की। अब लोकसभा चुनाव में रालोद सात सीटों पर लड़ेगी। अन्य सीटों पर गठबंधन के प्रत्याशी को समर्थन देगी।



रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने दी बधाई
रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर गठबंधन की बधाई देते हुए कहा कि उम्मीद है कि सभी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर गठबंधन प्रत्याशियों को विजयी बनाएंगे।

बाकी सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताएगी रालोदः अनिल दुबे
राष्ट्रीय प्रवक्ता रालोद अनिल दुबे ने कहा पूर्व में 2019 के लोकसभा चुनाव में रालोद ने तीन प्रत्याशी उतारे थे, इस बार सीटों की संख्या बढ़कर सात हो चुकी है। ये सीटें बागपत, मथुरा, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, अमरोहा और कैराना हैं। इन सात सीटों पर रालोद प्रत्याशी होंगे। अन्य सभी सीटों पर रालोद, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताएगी।

Content Writer

Ajay kumar