बलिया से 7 बार विधायक रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बच्चा पाठक का निधन

punjabkesari.in Monday, Apr 24, 2017 - 09:15 AM (IST)

बलियाः उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बच्चा पठक का देर रात निधन हो गया। 90 वर्षीय पाठक को फेफड़ों के संक्रमण की शिकायत थी।

पाठक के परिजनों के मुताबिक उनका इलाज उत्तर प्रदेश के वाराणसी के एक अस्पताल में हो रहा था। बता दें कि बलिया जिले के बांसडीह सीट से 7 बार विधायक रहे पाठक अपने पीछे पत्नी और पुत्र छोड़ गए हैं। बताया गया कि पाठक का अंतिम संस्कार बलिया के पंचरुखिया गंगा घाट पर दोपहर 12 बजे किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार वाराणसी के गैलेक्सी अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हुआ। विधानसभा में नेता विपक्ष राम गोविंद ने पाठक के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पाठक के निधन से सिर्फ बांसडीह ही नहीं बल्कि पूरा प्रदेश दुखी है।