कांग्रेसी नेता काे हिन्दू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा महंगा, केस दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2020 - 04:43 PM (IST)

लखनऊ: कांग्रेसी नेता पंकज पुनिया ने संघ एवं हिन्दू देवी देवताओं पर अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करते हुए एक ट्वीट किया था। जिस पर उनके खिलाफ  हेमचन्द्र जोशी ने गोमती नगर थाने में एफ़आईआर दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। उन्होंने बताया कि भगवान राम के खिलाफ भी अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया है।

वहीं मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले कांग्रेसी नेता पंकज पुनिया पर के खिलाफ गोमतीनगर में केस दर्ज कराई गई है। जोशी ने कहा कि उनकी तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए। हालांकि पंकज पुनिया ने ट्विटर पर ट्वीट के लिए माफ़ी मांगी है।  

Edited By

Ramkesh