कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने CM योगी को लिखा पत्र, परशुराम जयंती पर की अवकाश बहाल की मांग

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2020 - 07:35 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत सभी वर्ग को रिझाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं प्रदेश में ब्रह्मणों को लेकर भी सियायत गर्माती जा रही है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने भगवान परशुराम की जयंती पर होने वाले अवकाश को बहाल करने का अनुरोध किया है।

उन्होंने पत्र लिख कर कहा है कि भगवान परशुराम विष्णु भगवान के छठे अवतार हैं। जिस कारण वह ब्राह्मण समाज की आस्था का प्रतीक हैं। परशुराम जी जन्म बैसाख माह की तृतीया तिथि के दिन हुआ था। भगवान शिव के परम भक्त परशुराम में ब्राह्मण समाज के साथ अन्य लोगों की भी आस्था है। अब तक भगवान परशुराम की जयंती पर प्रति वर्ष राजकीय अवकाश होता रहा है परन्तु वर्तमान में आपकी सरकार ने इसे निरस्त कर दिया है जिससे ब्राह्मण समाज में आक्रोश है। उन्होंने मुख्यमंत्री से ब्राह्मण समाज की भावनाओं को देखते हुए अवकाश पुन: बहाल करने की मांग की है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static