कांग्रेस के कद्दावर नेता उदयभान सिंह यादव समाजवादी पार्टी में शामिल, रामगोपाल यादव ने दिलाई सदस्यता

punjabkesari.in Wednesday, Feb 09, 2022 - 08:04 PM (IST)

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा में करीब ढाई दशक तक कांग्रेस का सबसे चर्चित चेहरा बने उदयभान सिंह यादव ने बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली।  सपा की जिला इकाई के अध्यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव की उपस्थिति में उनके सैफई स्थिति आवास पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।   उदयभान इटावा में हर मुद्दे पर अपनी आवाज उठाने और सभी छोटे बड़े चुनावों की जानकारी रखने के साथ किसान, मजदूर, पीड़ित की हर संभव मदद करने वाले नेताओं में शुमार हैं।  इस मौके पर प्रो. यादव ने कहा कि श्री उदयभान अनुभवी नेता के साथ अच्छे जानकार है इनका पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने श्री उदयभान से आज ही पार्टी के कार्य में सक्रिय होने का भी आह्वान किया । 

सपा में शामिल होने के बाद श्री उदयभान ने कहा, ‘‘आज जो मुझे सपा में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ है निश्चित ही सपा की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए 2022 में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सरकार बनेगी। श्री उदयभान के साथ कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता राजेश यादव ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।  उदयभान 1997 से कांग्रेस पार्टी के सदस्य रहे है। सबसे पहले उनको जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई। वर्ष 1999 में जिला महासचिव और मीडिया प्रभारी का पदभार प्रदान किया गया। वर्ष 2014 से लेकर 2019 तक जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी का निभाया। सबसे ज्यादा चर्चा उदय की तब हुई जब साल 2018 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इटावा दौरा हुआ है और खुफिया विभाग की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस प्रशासन ने उदय को 24 घंटे के लिए हिरासत में तब तक रखा जब तक मुख्यमंत्री इटावा से वापस नहीं लौट गये । 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static