आज दिल्ली में कांग्रेस की बैठक; अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगे चुनाव? आज होगा फैसला

punjabkesari.in Saturday, Apr 27, 2024 - 09:36 AM (IST)

UP News: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज दिल्ली में कांग्रेस की बैठक होगी। इस बैठक में अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट के लिए मंथन होगा और इन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा भी सकती है। बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष व विधायक दल के नेता दिल्ली रवाना हो गए है। बता दें कि इन दोनों सीटों पर कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी के चुनाव की चर्चा है। आज बैठक में इस पर फैसला आ सकता है कि इन दोनों सीटों पर यह उम्मीदवार होंगे या नहीं।

PunjabKesari
बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए दो चरणों पर मतदान हो गया है। कल यानी दूसरे चरण के लिए उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर चुनाव हुआ था। अगले चरणों के लिए पार्टियां अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर रही है, लेकिन कांग्रेस ने अब तक अपनी अमेठी और रायबरेली सीटों से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है। रायबरेली और अमेठी सीट पर पांचवें चरण के तहत 20 मई को वोटिंग होगी। अमेठी से भाजपा की तरफ से स्मृति ईरानी चुनाव लड़ रही है। चर्चा है कि यहां से कांग्रेस के राहुल गांधी उन्हें टक्कर देंगे। वहीं, रायबरेली से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकती है। इस पर आज पार्टी फैसला कर सकती है। पार्टी वायनाड में चुनाव के बाद रायबरेली और अमेठी के लिए रणनीति तैयार करेंगी।

PunjabKesari
अमेठी और रायबरेली कांग्रेस की पारंपरिक सीट रही है, जहां से गांधी परिवार के सदस्य ही चुनाव लड़ते आ रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट से भाजपा की स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को मात दी थी। अब कहा जा रहा है कि पार्टी कैडर द्वारा पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को अमेठी से और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को रायबरेली सीट से मैदान में उतारने की जोरदार मांग हो रही है जिसे देखते हुए शनिवार को कांग्रेस की बैठक में फैसला हो सकता है। राहुल गांधी पहले से ही केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में उस सीट पर मतदान संपन्न हो चुका है तो ऐसे में कांग्रेस राहुल गांधी को अमेठी सीट से उम्मीदवार बना सकती है। प्रियंका गांधी को भी लोकसभा चुनाव में पहली बार रायबरेली से उम्मीदवार बनाने की बात हो रही है। पार्टी के नेताओं की और से यह मांग की गई थी। उम्मीद जताई जा रही है कि आज दिल्ली में इन सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान हो जाएगा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static