कांग्रेस विधायक अदिति सिंह कांग्रेस कोर कमेटी के सभी व्हाट्सएप ग्रुप से हुईं लेफ्ट

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2020 - 02:26 PM (IST)

लखनऊ: बीते दिनों कांग्रेस-बीजेपी की बस पॉलिटिक्स को लेकर रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने अपनी ही पार्टी की मंशा पर सवाल खड़ा किया था। इस मामले में पार्टी विरोधी गतिविधि को लेकर कांग्रेस ने अदिति सिंह को महिला विंग के महासचिव पद से निलंबित कर दिया। 



कांग्रेस द्वारा की गई कार्रवाई से नाराज अदिति सिंह ने शुक्रवार को सुबह कांग्रेस कोर कमेटी के सभी व्हाट्सएप ग्रुप से लेफ्ट हो गईं। इससे पहले उन्होंने ट्विटर का बायो बदला, पार्टी का टैग हटाया, अब व्हाट्सएप ग्रुप से लेफ्ट हुई हैं। अदिति एकला होकर राजनीति के पथपर आगे बढ़ते हुए सत्ता दल की ओर अग्रसर हो गई हैं। बता दें कि अदिति सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की कई बार प्रशंसा कर चुकी हैं। 

Ajay kumar