कांग्रेस पार्टी विपक्ष की रचनात्मक भूमिका निभाने में विफलः स्मृति ईरानी

punjabkesari.in Tuesday, May 22, 2018 - 04:14 PM (IST)

बस्तीः  केन्द्रीय वस्त्र उद्योग मन्त्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विपक्ष की रचनात्मक भूमिका निभाने में विफल है उसकी करनी और कथनी मे बहुत अन्तर है।  कांग्रेस की सोच रचानात्मक नहीं है देश पर 60 साल तक राज करने वाली कांग्रेस पार्टी ने देश की सुरक्षा के लिए सतर्क और समर्पित सैनिकों के कल्याण के लिए उसने अपने कार्यकाल में कोई ठोस काम नहीं किया। कांग्रेस द्वारा सार्जिकल स्ट्राइकल का उपहास किया गया था।  

दरअसल बस्ती जिला मुख्यालय पर विकास यात्रा के चार वर्ष पूरा होने पर आयोजित पार्टी के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने सैनिकों के कल्याण के लिए वन-रैंक वन पेंशन योजना को लागू करके देश के सैनिकों के कल्याण के लिए एक बड़ा काम किया है,कांग्रेस ने ऐसे सराहनीय कार्य की भी सराहना नहीं की।  उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी के चार वर्षीय शासन काल मे देश तेजी से विकास की शिखर पर जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी संस्कारवान पार्टी है वह सत्ता में रह कर संस्कार को नहीं भूलती,पार्टी के कथनी और करनी में समानता है। 

प्रधानमन्त्री ने भारत स्वच्छ मिशन अभियान चला कर देश वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और देश में सात करोड़ शौचालयों का निर्माण कराया गया है,प्रधानमन्त्री के पहल पर देश के एक करोड़ लोगों द्वारा गैस की सब्सिडी छोड़ी गयी है उज्जवल योजना के तहत तीन करोड़ 80 लाख लोगो को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिया गया है। सुरक्षा बीमा योजना के तहत एक रूपया प्रतिमाह की प्रीमियम पर 13 करोड़ 25 लाख नागरिकों को सुरक्षा बीमा योजना का लाभ प्रदान किया गया है। 

 केन्द्रीय वस्त्र उद्योग मन्त्री स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी ने गरीबी को करीब से देखा है। चाय बेचने वाले व्यक्ति के मन में गरीबों के प्रति सच्ची हमदर्दी है। यही कारण है कि उसके कार्यकाल में गरीबों के कल्याण के लिए सर्वाधिक काम किया जा रहा है।  समारोह को उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्यमन्त्री सिद्धार्थनाथ सिंह,राज्यमन्त्री स्वाती सिंह,उपेन्द्र तिवारी,सांसद सदस्य जगदम्बिका पाल के अलावा अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।  

Ruby