एमएसपी को लेकर कांगेस पार्टी ने दिया धरना, DM को सौंपा ज्ञापन

punjabkesari.in Thursday, Oct 22, 2020 - 02:16 PM (IST)

लखनऊ: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के दिशा निर्देश पर किसानों के हित में कांग्रेस के नेताओ ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। कांंग्रेस पार्टी का आरोप है कि धान खरीद,गन्ना भुगतान को लेकर किसान हर दिन शिकायते कर रहे है। लेकिन प्रदेश की योगी सरकर किसानों के हित की बात नहीं कर रही है। जब कि जो किसानों की आवाज उठा रहे है उनके ऊपर फर्जी मुकदमे सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को निर्धारित मुल्य नहीं मिल रहा है। बिचौलिया और अधिकारियों की मिली भगत से किसाना परेशान है।

बता दें कि कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने बताया की प्रियंका गांधी और अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर सभी जिलाधिकारीयों के माध्यम से उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को किसानों की समस्या को लेकर ज्ञापन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धान खरीद एमएसपी के आधार पर हो यह कांग्रेस पार्टी की मांग है। उन्होंने बताया कि मलिहाबाद,काकोरी ,में धान तौलने का काटा नहीं है जिससे किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कांग्रेस की मांग है की मलिहाबाद में काटा लगाया जाये। जिससे किसानों को दिक्कत न हो। प्रकाश त्रिपाठी ने आवारा पशुओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि छुट्टा पशु किसानों की फसल को नुक्कसान करते है इसकी व्यवस्था की जाय। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग नही पूरी होगी तो कांग्रेस पार्टी रोड़ पर उतर कर प्रर्दश करेगी।

Ramkesh