UP में कांग्रेस ने मतदाओं को लुभाने के लिए बनाई ये योजना

punjabkesari.in Saturday, Oct 13, 2018 - 05:24 PM (IST)

लखनऊः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती दिलाने के लिए पहली बार मतदाताओं को लुभाने की योजना बनाई है। कांग्रेस आम जनता तक पहुंच बनाने के लिए राज्य में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि 31 अक्टूबर से 90 दिन तक चलने वाले एक अभियान की शुरूआत करेंगी।  

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विनोद मिश्रा ने बताया कि पार्टी के राज्य और जिला स्तरीय पदाधिकारी पहली बार मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए उनके घरों में जाएंगे। इस दौरान पदाधिकारी पार्टी की नीतियों की जानकारी बारे में जनता को अवगत कराएंगे। गांव स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने के लिए गांधी ने 90-दिवसीय कार्यक्रम तैयार किया है। लोगों को विशेषकर युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए पदाधिकारी उत्तर प्रदेश के सभी गांवों का दौरा करेंगे। पार्टी उन युवाओं को जोड़ेगी जो 2019 लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे। 

उन्होंने बताया कि कांग्रेस इस अभियान में उन लोगों को भी जोड़ेगी जो 2014 के लोकसभा तथा वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों के दौरान अपना वोट देने में वंचित रह गए थे। पदाधिकारी युवाओं की पहचान करने के बाद, उन्हें मतदाता सूची में शामिल करने में मदद करेंगे। कार्यकर्ता उन्हें अपने मतदाता आई-कार्ड बनाने में भी मदद करेंगे।  

Deepika Rajput