कांग्रेस ने किया देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ः योगी आदित्यनाथ

punjabkesari.in Sunday, Nov 17, 2019 - 12:33 PM (IST)

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास को गति देने में जोर-शोरों से तैयारी कर रहे हैं इसकी एक झलक देखने को मिली गोरखपुर में जहां मुख्यमंत्री विकास की सौगात देने पहुंचे। साथ ही योगी आदित्यनाथ कांग्रेस पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि छोटे-मोटे फायदे के लिए कांग्रेस ने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है।

बताते चलें कि मौका था गोरखपुर में मुख्यमंत्री के द्वारा गोरखपुर में विकास की सौगात देने का, जहां मुख्यमंत्री कांग्रेस पर जमकर निशाना साधे और कहा कि राफेल पर माननीय उच्चतम न्यायलय के द्वारा जो फैसला दिया गया है वो कांग्रेस के सफेद झूठ को देश, दुनिया के सामने उजागर करता है। सीएम ने कहा यह वही कांग्रेस है जिसने लोकसभा चुनावों के समय राफेल सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगा कर आक्रामक अभियान छेड़ा था। हालांकि गुरुवार को ही उच्चतम न्यायालय ने राफेल मामले में समीक्षा याचिका खारिज कर दी थी।

सीएम ने आगे कहा कि किस तरह से कांग्रेस केवल राजनीतिक स्वार्थ और छोटे- मोटे फायदे के लिए देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करती चली आई है। जनता उन्हे कभी माफ नही करेगी। उन्हें भारत के नागरिकों से क्षमा मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा मानती है कि राष्ट्रहित राजनीतिक फायदे से ऊपर होता है और देश का हर नागरिक उम्मीद करता है कि हमारी राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा से ऊपर ना हो। कांग्रेस ने राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश के हित से खिलवाड़ किया है। इसके लिए उन्हें सुप्रीम कोर्ट से मुंह की भी खानी पड़ी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static