इलाहाबाद में कांग्रेस का पोस्टर वार- PM मोदी देश के बाप तो राहुल गांधी देश का बेटा

punjabkesari.in Sunday, Dec 17, 2017 - 08:16 AM (IST)

इलाहाबाद: राहुल गांधी के अध्यक्ष बनते ही उत्तर प्रदेश में पोस्टर वार भी छिड़ गई है। इलाहाबाद में जारी किए गए पोस्टर में राहुल गांधी को देश का बेटा बताया गया है।

इस पोस्टर में महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहा गया है तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश का बाप दर्शाया गया है। इस पोस्टर में नाथूराम गोडसे को भी जगह दी गई है। गोडसे को आर.एस.एस. का बाप बताया गया है। यह पोस्टर इलाहाबाद शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव इरशाद उल्ला द्वारा जारी किया गया है।

गौरतलब है कि शनिवार को राहुल गांधी को दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय पर अध्यक्ष पद का सर्टिफिकेट सौंपा गया था। इस मौके पर सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे थे।