दो दिन के दौरे के लिए रायबरेली पहुुंची सोनिया गांधी और प्रियंका

punjabkesari.in Wednesday, Jan 22, 2020 - 11:39 AM (IST)

रायबरेलीः कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दो दिवसीय रायबरेली दौरे पर हैं। सोनिया और प्रियंका दोपहर को रायबरेली पहुंची।यहां  फुरसतगंज एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से होते हुए ऊंचाहार के अरखा में पूर्व कांग्रेस विधायक अजय पाल सिंह के घर जाकर सोनिया व प्रियंका ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

इसके बाद वे दोनों रायबरेली शहर से लगभग 6 किमी दूर परशदेपुर रोड पर भुएमऊ गेस्ट हाउस में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक भी करेंगी। 23 तारीख को वापस दिल्ली लौट जायेंगी। चुनाव जीतने के बाद सोनिया रायबरेली आई थीं। उसके बाद यह उनका दूसरा दौरा है। 

Tamanna Bhardwaj