सोनिया गांधी से पूछताछ पर भड़के कांग्रेसी, कहा- हम गांधी के अनुयाई हैं सावरकर के नहीं जो डर जाएंगे

punjabkesari.in Friday, Jul 22, 2022 - 04:39 PM (IST)

हरदोईः चर्चित नेशनल हेराल्ड धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से दो घंटे तक पूछताछ हुई। सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में पूरे देश में कांग्रेस पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन किया और नेताओं ने गिरफ्तारियां दीं।

हरदोई में भी कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस कार्यालय से जिंदापीर चौराहे तक मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि हम गांधी के अनुयाई हैं सावरकर के नहीं जो डर जाएंगे। उन्होंने कहा कि जितना हमें प्रताड़ित किया जाएगा हम उससे बेहतर तरीके से उठकर खड़े हो जाएंगे और गरीबों, मजदूरों, नौजवानों की बात कहेंगे।

हरदोई में कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि सोनिया गाँधी त्याग, साहस और सत्य की प्रतिमूर्ति हैं। अहंकारी सत्ता की दमनकारी नीति का डटकर मुकाबला किया जाएगा। मोदी सरकार के  इशारे पर ईडी द्वारा परेशान किये जाने के विरोध में हरदोई कांग्रेस कार्यालय से  जिन्दपीर चौराहे तक विरोध मार्च निकाला गया है।

आशीष कुमार सिंह ने कहा कि सत्ता के अहंकार में इतना दम नहीं है कि सत्य को डरा सके। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जुमलेबाज, प्रचारजीवी के झूठ फरेब का मुकाबला डटकर करेगा। सत्य के लिए संघर्ष जारी है जारी रहेगा। इस दौरान तमाम कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

 

Content Writer

Ajay kumar